धनौल्टी। टिहरी जिले के धनौल्टी क्षेत्र में सोमवार को नगुन-भवान- सुवाखोली राज्य राजमार्ग पर थत्यूड़ क्षेत्र में भवान के पास दांगला नामे तोक में अचानक स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी में लगी आग इतनी तेजी से फैली की, उस पर बैठी युवती को बचने का मौका तक नहीं मिला और उसकी जलकर मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यकदर्शियों की मानें तो आग में युवती इतनी बुरी तरह झुलस गई थी कि उसको पहचान पाना भी मुश्किल हो गया था. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही थाना थत्यूड़ से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुटी. थत्यूड़ थाना प्रभारी शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भवान के पास उत्तरकाशी मोटरमार्ग पर दांगला में स्कूटी में आग लग गई और आग की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि स्कूटी का नंबर UK07DB8771 संज्ञान में आया है. हालांकि अभीतक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है. हादसे में जान गंवाने वाली युवती की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.
Related Posts
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये
- Naveen Badhani
- February 13, 2026
देहरादून। समाज के प्रति दायित्व निभाने की भावना का परिचय देते हुए वसंत विहार, देहरादून […]
एक ही छत के नीचे होंगे सभी विभाग मौके पर ही पूर्ण की जाएंगी, योजनाओं के आवेदन की ओपचारिकताएं
- India Today Team
- March 15, 2025
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ‘जनपद देहरादून के […]
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बौराड़ी क्षेत्र में विद्यालय, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय एवं स्टेडियम का निरीक्षण किया
- Naveen Badhani
- June 5, 2026
टिहरी। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे […]
