कैंसर जागरूकता व्याख्यान में विशेषज्ञों ने साझा की अहम जानकारियां

देहरादून।  विश्व कैंसर दिवस 2026 के अवसर पर दून सैनिक संस्थान, देहरादून में मुख्यालय उत्तराखंड उप क्षेत्र के तत्वावधान में मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून द्वारा कैंसर जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वैश्विक थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” के अनुरूप रहा, जो व्यक्ति-केंद्रित कैंसर देखभाल पर बल देती है।

कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून ने किया। उन्होंने कैंसर के बढ़ते बोझ, जागरूकता और शीघ्र निदान की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. पंकज गर्ग, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, शल्य ऑन्कोलॉजी विभाग ने “कैंसर क्यों महत्वपूर्ण है और जागरूकता क्यों आवश्यक है” विषय पर व्याख्यान दिया। इसके बाद डॉ. पल्लवी कौल एवं डॉ. कनिका कपूर द्वारा सामान्य कैंसर, उनके लक्षण, स्क्रीनिंग और निवारक उपायों पर जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवरों के अनुभव साझा किए गए, वहीं कर्नल आलोक गुप्ता ने स्वस्थ जीवनशैली और कैंसर रोकथाम पर व्याख्यान दिया। इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र और स्वास्थ्य प्रदर्शनी ने कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया। इस अवसर पर सैन्य अधिकारी, जेसीओ, ओआर एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *