आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में एचएमआईएस लागू करने पर जोर, निजी अस्पतालों को दिया गया प्रशिक्षण

देहरादून। आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर लागू किए जाने को लेकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) द्वारा सरकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के सभी निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों को वर्चुअली प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने बताया कि राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशों पर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को एचएमआईएस के अंतर्गत डिजिटाइज कर संचालित किया जाना है। इसके तहत लाभार्थियों की सुविधा के लिए स्कैन एंड शेयर व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल की सभी सरकारी चिकित्सा इकाइयों को एचएमआईएस का प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *