मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नवनिर्मित मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का किया निरीक्षण

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून के हर्रावला स्थित नवनिर्मित शकुंतला रानी सरदारी लाल ओबेरॉय राजकीय मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन के निर्माण एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर के सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल के रूप में विकसित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल का संचालन बेहतर ढंग से किया जाए तथा सभी प्रकार की जांच एवं चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने अस्पताल परिसर के आसपास चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के लिए आवासीय भवनों हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। साथ ही महानिदेशक स्वास्थ्य से अस्पताल में आवश्यक मशीनों एवं उपकरणों की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय योजना साझा करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *