चकराता क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने किया जनसंपर्क

देहरादून। चकराता क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देते हुए हनोळ महासू महाराज मंदिर में माथा टेकने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चकराता विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र कथियान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन (हिंदू समाजोत्सव) का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता, समानता, कुटुंब प्रबोधन और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविंद्र चौहान, जिला प्रचारक सौरभ तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान भी मौजूद रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भागीदारी की।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस मौके पर रामशरण नौटियाल ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव का बिगुल बज चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में हुई गलतियों से सीख लेते हुए आगामी चुनाव में एकजुट होकर कार्य किया जाएगा और बंगाल की तर्ज पर चकराता विधानसभा में भी भाजपा का कमल खिलाने का प्रयास होगा।

कार्यक्रम में नरेंद्र चौहान, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता संजय तोमर, अनुसूचित जनजाति के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, खुशीराम जोशी, प्रदीप जोशी, सुनील डोभाल, रविंद्र नेगी, विशाल चौहान, अर्जुन शर्मा और निकेश चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *