देहरादून। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मैथरावाला स्थित एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून को करियर्स 360 की “इंडियाज़ बेस्ट स्कूल्स 2026” रैंकिंग में डे स्कूल श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित AAA+ रेटिंग से सम्मानित किया गया है।
यह रेटिंग विद्यालय को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों के समग्र विकास के आधार पर प्रदान की गई है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्टता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर ने शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे एडिफाई परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और आपसी विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को सभी हितधारकों को समर्पित करते हुए गुणवत्तापूर्ण, नवाचारपूर्ण और मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराया।
प्रबंधन के अनुसार, AAA+ रेटिंग केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उत्कृष्ट शिक्षा, गुणवत्ता और विश्वास की पहचान है।
