शहीद दुर्गामल राजकीय महाविद्यालय में NSUI विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे मौजूद
डोईवाला। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद दुर्गामल राजकीय महाविद्यालय, डोईवाला में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। NSUI विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल आर्य ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग भी दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि NSUI छात्रहितों के साथ-साथ शिक्षकों के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए भी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।
इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
