डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में आयुष नेगी बने छात्र संघ अध्यक्ष

 

गौचर/चमोली।  डाक्टर शिवानन्द नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में संपन्न हुये छात्र संघ चुनाव में आयुष नेगी अध्यक्ष पद पर विजयी रहे।

शनिवार को संपन्न हुये चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर आयुष राज, सचिव पद पर ऋतिक, कोषाध्यक्ष पद पर अमीषा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अरमान कठैत को विजयी घोषित किया गया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्य हेतु आयुषी, साधना व साक्षी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।

छात्र संघ चुनाव महाविद्यालय प्राचार्य डॉ भारती सिंघल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ इन्द्रेश पांडेय, प्रशासन से पर्यवेक्षक तहसीलदार कर्णप्रयाग सुरेन्द्र सिंह देव के दिशा निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन कर्णप्रयाग, एलआईयू एवं महाविद्यालय से डा . एमयस कंडारी, डॉ. बीपी भट्ट, डॉ. तोफीक अहमद, डॉ. योगेश नैनवाल, डॉ. राधा रावत, डॉ. कविता पाठक, चन्द्रावती टम्टा, एसयल मुनियाल, जे. यस. रावत सहित समस्त प्रध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *