डोईवाला पुलिस ने सट्टे का अवैध कारोबार करते 19 वर्षीय अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में थाना डोईवाला ने अवैध जुआ/सट्टे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व में गठित टीम ने उच्चस्तरीय निगरानी के बाद 03 फरवरी 2026 को रेलवे स्टेशन डोईवाला से अभियुक्त अमरदीप, पुत्र जगदीप सिंह, निवासी रेशम माजरी आम वाली लाइन, उम्र 19 वर्ष को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से 7,540 रुपये नगद, सट्टे की पर्ची, कॉपी और पैन कार्ड बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना डोईवाला में मु0अ0सं0 31/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम में कांस्टेबल वीर सिंह और कांस्टेबल आशीष राठी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *