डोईवाला के मखरम ग्रांट में वित्तीय समावेशन अभियान, बीमा और पेंशन योजनाओं से जोड़ने पर जोर

देहरादून। बैंक ऑफ बड़ौदा, देहरादून क्षेत्र की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मार्गदर्शन में डोईवाला की मखरम ग्रांट ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों की बैंकिंग संबंधी औपचारिकताएं पूरी कराने के साथ उन्हें केंद्र सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना रहा।

इस अभियान के तहत बैंक खातों की री-केवाईसी (Re-KYC) प्रक्रिया को अद्यतन कराने तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों का नामांकन कराने पर जोर दिया गया।

RBI के क्षेत्रीय निदेशक रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक हर्ष कुमार गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान RBI के उप महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा और बैंक ऑफ बड़ौदा, देहरादून क्षेत्र की उप क्षेत्रीय प्रबंधक ईशा नौटियाल भी मौजूद रहीं।

इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) कार्यालय के प्रतिनिधियों ने भी अभियान में भाग लिया।

बैंकिंग सुविधाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RBI के क्षेत्रीय निदेशक हर्ष कुमार गौतम ने वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को हासिल करने में ऐसे अभियानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियानों के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं से वंचित लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही बीमा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे से बाहर रह गए लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी प्रगति की जा सकती है।

अभियान के माध्यम से लोगों को बैंकिंग प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *