सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन का डीएम ने किया निरीक्षण, केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में तेजी

1
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने यात्रा मार्ग पर स्थित संवेदनशील सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा और मरम्मत कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग पर किसी भी प्रकार की बाधा न हो और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम आवागमन मिल सके।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न स्थानों पर बने सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाएं भी जांचीं और स्वच्छता, पेयजल व बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *