Government Medical College Srinagar में मीडिया संवाद कार्यक्रम, शिक्षा और चिकित्सा सेवा पर चर्चा

श्रीनगर। Government Medical College Srinagar में “शिक्षा से उपचार तक: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की जन सेवा यात्रा” विषय पर भव्य मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीनगर के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया और मेडिकल कॉलेज की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की विकास यात्रा पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य Dr. Ashutosh Sayana, वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक Dr. Rakesh Rawat, आचार्य Dr. B.N. Anthwal और मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य ने कॉलेज की उपलब्धियों, बेस चिकित्सालय की सेवाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता, आधुनिक उपकरणों की स्थापना और शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार से परिचय दिया।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है। लक्ष्य यह है कि प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और संवेदनशील चिकित्सा सेवा मिले। वित्त नियंत्रक ने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके सुझाव संस्थान के विकास और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने अस्पताल प्रबंधन, तकनीकी सुधार, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और युवाओं को एमबीबीएस, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूक करने के सुझाव दिए। आचार्य डॉ. बीएन अंथवाल ने संस्थान को और उन्नत बनाने के सुझाव साझा किए। इस अवसर पर संकाय सदस्य, इंटर्न, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *