राजकीय इंटर कालेज गौचर में जनपदीय स्काउट एंड गाइड तृतीय सोपान जांच परीक्षा कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न

गौचर/चमोली। राजकीय इंटर कालेज गौचर में जनपदीय स्काउट एंड गाइड तृतीय सोपान जांच परीक्षा कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई।  कार्यक्रम में जनपद के तीन विकासखंडों पोखरी, गैरसैंण तथा कर्णप्रयाग के 30 विद्यालयों के 120 स्काउट एंड गाइड तथा 25 स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन ने प्रतिभाग किया। जिला स्काउट आयुक्त एवं प्रधानाचार्य राइका गौचर डॉ. के. एस. भंडारी ने कहा कि जांच शिविर में उत्तीर्ण स्काउट एंड गाइड राज्यपाल पुरस्कार हेतु अर्ह हो जायेंगे। पुरूस्कार हेतु शिविर 09 माह बाद आयोजित किया जायेगा। गाइड कैप्टन श्रीमती अनुसुया सोनियाल के संचालन में स्काउट एंड गाइड द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। तथा रात्रि को कैम्प फायर के बाद मुख्य अतिथि 66 आरसीसी गौचर के कमान अधिकारी दिव्य विकास ने स्काउट एंड गाइड को जीवन में समाज सेवा तथा अनुशासन का महत्व बताते हुऐ प्रतिपल आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। तथा सभी प्रतिभागियों को मिष्ठान वितरण भी किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डायट चमोली लखपत वर्त्वाल, पालिका पार्षद एवं जिला नियोजन समिति सदस्य अनिल नेगी के अलावा जनपद संगठन आयुक्त दीपक पुंडीर, जनपद उप सचिव सुवोध डिमरी, पोखरी ब्लॉक सचिव फूल चंद्र गौतम, गैरसैंण ब्लॉक सचिव सुरेन्द्र पंवार, कर्णप्रयाग ब्लॉक सचिव आनन्द सिंह कुंवर, शिक्षिका अरूण किमोठी, निराली जोशी, शिक्षक चन्दन चौहान, जिला स्काउट आयुक्त चमोली एवं प्रधानाचार्य राइका गौचर केएस भंडारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *