गौचर, चमोली:
गौचर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने रेलवे की कल्याणकारी योजनाओं से नगर क्षेत्र गौचर की जनता को लाभान्वित करने के लिए उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि रेलवे द्वारा गौचर के हवाई पट्टी, मेला मैदान, बन्दरखण्ड, घौलीबैंड , पनाई रोड , भट्टनगर , जीजीआईसी रोड, पोलीटेक्निक रोड पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाय , नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर प्रवेश द्वार बनवाया जाय एवं नगर क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाय।
