चमोली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लगाएगा दो बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

चमोली।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली द्वारा जनपद में दो बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, न्यायिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुनीत कुमार (सिविल जज/सचिव), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली ने बताया कि पहला शिविर 14 फरवरी 2026 को शिव मंदिर प्रांगण, डुंग्री, तहसील थराली में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरा शिविर 16 फरवरी 2026 को बस स्टेशन/मेला स्थल, तहसील नंदानगर (घाट) में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, न्यायिक प्रक्रियाओं तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *