बूंगीधार में सामग्री वितरित, सहकारिता विभाग के लाभार्थियों को बांटे ऋण; चौथान प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राठ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बूंगीधार में भोजन माताओं से संवाद कर उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की। इस दौरान सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में लाभार्थियों को ऋण भी वितरित किए।
मंत्री ने कहा कि भोजन माताएं बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वहीं सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने का माध्यम है।

इस दौरान मंत्री चौथान प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में भी शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना सरकार की प्राथमिकता है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी, रजनी, ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत, मंडल महामंत्री मनोज रमोला, जयेश प्रभु, मनवर सिंह, विधायक प्रतिनिधि पुष्पेंद्र भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
