श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के तहत रविवार को संस्कृत समूहगान और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

संस्कृत समूहगान के जूनियर वर्ग में परिष्कारम पब्लिक स्कूल श्रीकोट ने प्रथम, जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय ने द्वितीय और सेंट थेरेसास कॉन्वेंट स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में शेमफोर्ड स्कूल बेलकंडी प्रथम, देवभूमि पब्लिक स्कूल द्वितीय और रेनबो पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
मेहंदी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में होली एंजेल स्कूल कीर्तिनगर के अनमोल ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल उफल्डा की योगिता प्रथम रहीं। वहीं सीनियर वर्ग में देवभूमि पब्लिक स्कूल बिल्केदार की सृष्टि डोभाल ने बाजी मारी।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
