देहरादून। खुड़बुड़ा निवासी तान्या सिंघल को जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। माता के निधन (दिसंबर 2022) के बाद वह पिछले चार वर्षों से उत्तरजीवी प्रमाण पत्र के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रही थीं।
मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी Savin Bansal ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए 29 जनवरी को ही प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
प्रमाण पत्र मिलने पर तान्या सिंघल ने जिला प्रशासन का आभार जताया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नागरिक सेवाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
