रुद्रप्रयाग। आगामी Kedarnath Temple यात्रा को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव Vineet Kumar ने जनपद का दौरा कर यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं।
रुद्रप्रयाग से Gaurikund तक मोटर मार्ग की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को सड़क गड्ढामुक्त करने, डामरीकरण समय पर पूरा करने, पैराफिट व क्रैश बैरियर मजबूत करने तथा संवेदनशील स्थलों पर रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर डिवीजन के तहत 35 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है, जिनमें से 12 कार्य यात्रा से पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य है। शेष कार्यों के लिए दिसंबर तक की समयसीमा तय की गई है।
अपर सचिव ने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता और समयसीमा से कोई समझौता नहीं होगा। यात्रा से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
