Haridwar में यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस का हल्ला-बोल, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

हरिद्वार। नगर निगम द्वारा धर्मशालाओं और आश्रमों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर की जा रही वसूली के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। अखिल भारतीय धर्मशाला प्रबंधक सभा और जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा।

 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम कमरों की संख्या के आधार पर मनमाना यूजर चार्ज वसूल रहा है, जिससे हरिद्वार की धर्मशालाएं, आश्रम और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठान परेशान हैं।

 

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि कमरों के हिसाब से शुल्क वसूली की नई व्यवस्था को तुरंत बंद कर पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए। चेतावनी दी कि अगर जल्द इस वसूली पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेस बड़े स्तर पर जनआंदोलन करेगी।

 

प्रदर्शन में आशीष शर्मा, शशि भूषण, अंकित शर्मा, सचिन चौहान, आशीष भारद्वाज, ललित शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

वहीं ज्ञापन कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, तीर्थ पाल रवि, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आशु भारद्वाज, सागर बेनीवाल, आईटी सेल जिलाध्यक्ष उदित विद्याकुल, यश शर्मा, आशु श्रीवास्तव, विनोद कश्यप, अनिल ठाकुर, शुभम जागरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *