Roorkee। भारत सरकार, NACO और उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश पर बुधवार को रुड़की के रामपुर स्थित मदरसा इस्लामिया अरेबिया इरफानुल उलूम में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।
यह कैंप मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी HIV/AIDS एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर की अध्यक्षता में लगाया गया। आयोजन में दिशा क्लस्टर हरिद्वार का विशेष सहयोग रहा।
कैंप में HRG और आम लोगों की HIV टेस्टिंग के साथ-साथ STI/RTI, VDRL, NCD स्क्रीनिंग और एक्स-रे सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांचें की गईं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर में कुल 284 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

इस दौरान लोगों को HIV/AIDS से बचाव, संक्रमण की रोकथाम और सरकार द्वारा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूक भी किया गया। विभाग और सहयोगी संस्थाओं हीरा संस्था व KGS की ओर से IEC मटेरियल का वितरण भी किया गया।
शिविर में डॉ. रमेश कुंवर, डॉ. हेमंत खार्कवाल, अशोक कुमार, किरण, शेखर सैनी, विपिन, प्रोजेक्ट मैनेजर सीमा चौधरी, आशीष सहित अन्य स्टाफ ने सहयोग किया।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कैंप का उद्देश्य लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य जांच और परामर्श उपलब्ध कराना और HIV/AIDS जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
