देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका गुलदस्ता के वार्षिकांक उत्तराखंड आंदोलन संस्मरणों का दस्तावेजश् का आज वन मंत्री सुबोध उनियाल, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा और प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया। सुबह सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब टीम को स्मारिका प्रकाशन पर बधाई दी और उत्तराखंड आंदोलन से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन अद्भुत था। उस दौर में बच्चों से ले कर बुजुर्गों तक गजब का उत्साह था। प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने जानकारी दी कि स्मारिका में 1990 के दशक के उन पत्रकारों के संस्मरण शामिल किए गए हैं, जिन्होंने आंदोलन को कवर किया अथवा उसमें बतौर छात्र-युवा भाग लिया था। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व कुछ प्रमुख आंदोलनकारियों ने भी इसमें कलम चलाई है। अखबारों में छपी फोटोज को उठाकर उन्हें एक तरह से संरक्षित करने का प्रयास भी किया गया है। आंदोलन से जुड़े चुनिंदा जनगीतों को भी इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य आंदोलन से जुड़े दस्तावेजों के संरक्षण का भी आग्रह किया। इस अवसर पर स्मारिका के संपादक व क्लब के संयुक्त मंत्री दिनेश कुकरेती, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, पूर्व अध्यक्ष चेतन गुरुंग व देवेंद्र सती, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र नेगी व क्लब के कार्यालय सहायक सुबोध भट्ट मौजूद रहे।
Related Posts
सीएम ने जेपी नड्डा के साथ ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
- India Today Headlines team
- August 27, 2023
देहरादून/हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ रविवार को […]
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग।
- India Today Headlines team
- June 3, 2025
DEHRADUN। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]
धार्मिक अनुष्ठान के साथ डोईवाला शुगर मिल में पैराई सत्र 2025–26 की शुरुआत
- India Today Headlines team
- November 21, 2025
पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व विधायक बृजभूषण गैरोला ने पूजा–हवन कर गन्ना क्रेन में डालकर […]
