देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, जिला कमांडेंट होमगार्ड डॉ. राहुल सचान उपस्थिति थे।
Related Posts
डीएम सख्तः निर्माण शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमें…
- India Today Team
- January 10, 2025
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने अनुमति के विपरित निर्माण कार्यों की शिकायत पर कड़ा एक्शन […]
बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता के प्रकोत्सव में संग्राली गांव में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन
- India Today Headlines team
- June 7, 2025
उत्तरकाशी। बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता के प्रकोत्सव में संग्राली गांव में धार्मिक अनुष्ठान […]
Ankita Bhandari Murder Case: ऋषिकेश की चिला नहर से मिला अंकिता का शव, पूर्व राज्यमंत्री का बेटा हत्यारोपी, SIT को सौंपी जांच
- India Today Headlines team
- September 24, 2022
ऋषिकेश में अंकिता भंडारी की हत्या की खबर से सनसनी फैली हुई है। उत्तराखंड SDRF […]
