पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व विधायक बृजभूषण गैरोला ने पूजा–हवन कर गन्ना क्रेन में डालकर दी सत्र को गति, किसानों को सुविधा और समय पर भुगतान का आश्वासन
डोईवाला/देहरादून। डोईवाला शुगर मिल में पैराई सत्र 2025–26 की शुरुआत शुक्रवार सुबह पारंपरिक विधि-विधानों के साथ की गई। पूर्व मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने हवन–पूजन के बाद क्रेन में गन्ने की पूली डालकर सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया।
पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गन्ना किसानों को सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि गन्ने का मूल्य शीघ्र घोषित किया जाएगा और मिल व सरकार दोनों मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को समय पर लाभ मिले। उन्होंने कहा कि गन्ना प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मिल ने इस बार पैराई सत्र के लिए सभी व्यवस्थाएँ समय रहते पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कत न हो, इसके लिए भुगतान प्रक्रिया भी नियमित रूप से जारी रहेगी। गैरोला ने बताया कि मिलों की निगरानी लगातार की जा रही है और पैराई क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
मिल में इस वर्ष लगभग 30 लाख कुंतल गन्ने की पैराई का लक्ष्य रखा गया है। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने सभी अतिथियों, किसानों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से इस सत्र को सफलतापूर्वक संचालित किया जाएग
