नव निर्वाचित प्रधान और महिला मंगल दल के नेतृत्व में हुआ झाड़ियों का सफाया और सड़क सफाई कार्य

टिहरी। ब्लॉक चंबा की ग्राम पंचायत दिखोल के अंतर्गत आने वाले गांव मनियार में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान बलवंत रावत और महिला मंगल दल की अध्यक्ष शशि रावत के नेतृत्व में एक गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामवासियों ने एकजुट होकर गांव की साफ-सफाई में भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
स्वच्छता अभियान की शुरुआत गांव में बेतरतीब रूप से उगी झाड़ियों के काटने से हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने विभिन्न संपर्क मार्गों की सफाई कर उन्हें पूरी तरह व्यवस्थित किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे कचरे को निर्धारित स्थान पर एकत्र करें और उसे कूड़ा वाहन के माध्यम से उचित निस्तारण हेतु भेजें, ताकि गांव स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।
इस अभियान के माध्यम से न केवल सफाई कार्य किया गया बल्कि ग्रामवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत दिखोल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिससे स्थायी रूप से स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *