देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘‘आ रहा है यू.सी.सी.’’ का विमोचन किया। इस गीत को भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा लिखा और स्वर प्रदान किया गया है तथा राकेश भट्ट द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। गीत पर बने वीडियो में मुख्य भूमिका ओम तरोनी एवं ललित जोशी द्वारा निभायी गयी है। इस गीत के माध्यम से यू.सी.सी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है। इस गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनता को जागरूक करने तथा यू0सी0सी0 के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद थी।
Related Posts
चारधाम यात्रा से पहले सड़क सुधार कार्यों में तेजी के निर्देश, डीएम ने जताई नाराजगी
- Naveen Badhani
- April 2, 2026
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को चारधाम यात्रा मार्गों की समीक्षा बैठक […]
उत्तराखंड में बैंकिंग सुरक्षा होगी और मजबूत, SLSC की 21वीं बैठक में करेंसी चेस्ट व नकदी परिवहन पर मंथन
- Naveen Badhani
- September 25, 2026
देहरादून। उत्तराखंड में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट तथा नकदी के सुरक्षित परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था […]
गढ़वाल विश्वविद्यालय के 19 विद्यार्थियों का SITA World Travel में फाइनल इंटरव्यू के लिए चयन
- Naveen Badhani
- November 19, 2026
21 नवंबर को होगा साक्षात्कार, कुलपति ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र; पर्यटन विभाग […]
