देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उनका जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव भी है। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की भी प्रेरणा देता है।
Related Posts
अधिकारी समस्याओं का निस्तारण सरलता से समयान्तर्गत करना सुनिश्चित करेंः जिला पंचायत अध्यक्ष
- Naveen Badhani
- October 30, 2023
टिहरी। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल […]
अंतर्राष्ट्रीय नशा दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
- Naveen Badhani
- June 25, 2026
नई टिहरी। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सचिव जिला […]
देहरादून में विशाल रक्तदान शिविर, 140 यूनिट रक्त एकत्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्रह्माकुमारीज और आईएमए ब्लड बैंक के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ रक्तदान अभियान
- Naveen Badhani
- August 23, 2026
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के […]
