कांगड़ा घाट पुल के नीचे डूब रहे युवक को जल पुलिस ने सकुशल बचाया

 

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में जल पुलिस और एसडीआरएफ की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। कांगड़ा घाट पुल के नीचे एक युवक के डूबने की सूचना मिलते ही दोनों टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

 

रेस्क्यू टीम ने गहरे पानी में उतरकर महेंद्र (22 वर्ष), पुत्र मंगल सिंह, निवासी तहसील स्वार, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

इस सफल रेस्क्यू अभियान में जल पुलिस के जवान अतुल सिंह, सनी कुमार और गौरव शर्मा के साथ एसडीआरएफ के आशिक अली और नितेश सहित अन्य कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जल पुलिस एवं एसडीआरएफ की मुस्तैदी, साहस और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *