मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् Syama Prasad Mukherjee की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि Syama Prasad Mukherjee का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का आदर्श भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन और विचार देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *