मुख्यमंत्री ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया रवाना

देहरादून।  मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) को फ्लैग ऑफ किया। यह मोबाइल लैब छात्रों को एआई, कोडिंग, आईओटी और अन्य उभरती तकनीकों में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी। साथ ही विज्ञान विषय के प्रयोगों को वर्चुअल मोड में सीखने में भी सहायता मिलेगी।

यह पहल छात्रों को लर्निंग बाय डूइंग के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव देगी। इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड की यह लैब अगले 5 वर्षों तक राज्यभर की शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर छात्रों को प्रशिक्षण और जागरूकता प्रदान करेगी।

लैब ऑन व्हील्स से राज्य में छात्रों के लिए हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और यह विद्यालयी, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *