मुख्यमंत्री धामी ने जनरल बिपिन रावत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत और उत्तराखंड के गौरव बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश और उत्तराखंड को जनरल बिपिन रावत की सेवाओं पर हमेशा गर्व रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *