CM धामी से सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष एवं प्रख्यात लेखक-कवि-गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने साहित्य और सिनेमा के क्षेत्र में प्रसून जोशी के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत और राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग एवं निर्माण के अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और इसके लिए आवश्यक नीतिगत सहयोग व सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने सीबीएफसी अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *