देहरादून। उत्तराखंड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, देहरादून द्वारा पशुपालन विभाग के 20 पशुचिकित्सकों के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कैलाश उनियाल, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, डॉ. उदय शंकर, निदेशक, और डॉ. नारायण सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
प्रशिक्षण में डॉ. अभिषेक चंद्र सक्सेना, सहायक प्रोफेसर, भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली ने पशुओं में अल्ट्रासोनोग्राफी और रेडियोलॉजी के व्यावहारिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. प्रलयंकर नाथ, रजिस्ट्रार, उत्तराखंड राज्य पशुचिकित्सा परिषद ने बताया कि परिषद “सत्त कौशल विकास कार्यक्रम” के तहत पशुचिकित्सकों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे राज्य में पशुपालन और पशुचिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।
