देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना।इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से संवाद करते हुए राष्ट्रहित, जनभागीदारी और देश की उपलब्धियों से जुड़े विषयों पर बात की। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के शौर्य को याद किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दोहराया।रेखा आर्या ने कहा- महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ रही सरकार
कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के सकारात्मक कार्यों को राष्ट्रीय मंच दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है और आज महिलाएं शिक्षा, स्वरोजगार, सेना और खेल में अपनी पहचान बना रही हैं।उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं, बल्कि सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है।
