देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैम्प कार्यालय में महाराष्ट्र से आये हुए तीरंदाजी खिलाड़ियों ने शिष्टाचार भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाऐं प्रेषित की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट किये और मिष्ठान खिलाया। प्रतिनिधिमण्डल के नेतृत्व कर रहे हरीश चन्द्र घोड़के ने बताया कि साउथ जोन से नेशनल सीबीएसई तीरंदाजी खेल का आयोजन इस वर्श देहरादून के सोशल बलूनी स्कूल में 05 से 10 नवम्बर तक किया जा रहा है। जिसमें अंडर 17 और अंडर 14 की टीमों ने हिस्सा लिया। घोड़के ने बताया कि अंडर 17 में वीरेन्द्र घोड़के ने सिल्वर मेडल, अंडर 14 में राजनंदनी मोरे ने सिल्वर मेडल तथा मिक्स टीम में वीरेन्द्र घोड़के और राजनन्दनी बोड़के ने सिल्वर मेडल सहित विद्या प्रतिष्ठान इंग्लिश मीडियम स्कूल इंद्रपुर के वीरेन्द्र गोड़से, नैतिक, विश्वजीत और प्रणय ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर हरीश चंद्र घोड़के, भगवान कोडेकर, हनुमंत बोड़के, नानासाहिब मोरे, सतीश जवादे, अम्बदत बड़गर, पूनम जावड़े, गणेश मैससे, निलेश, स्वेता कदम सहित महाराष्ट्र के कई विद्यालयो के बच्चे उपस्थित रहे।
Related Posts
खेलों से सपने साकार: उत्तराखंड के युवाओं की मेहनत से संवरता भविष्य…
- India Today Team
- February 7, 2025
देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल ने प्रदेश के युवाओं को न सिर्फ खेलों […]
मुस्लिम सैनिकों के बलिदान की गाथा को उजागर करने की जरूरत
- Naveen Badhani
- November 10, 2023
अपने हालिया मन की बात संबोधन में, प्रधान मंत्री मोदी ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ […]
उत्तराखण्ड सरकार और जेएसडब्लयू नियो एनर्जी के मध्य 15 हजार करोड़ का एमओयू किया गया
- Naveen Badhani
- October 4, 2023
नई दिल्ली में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शॉ के दौरान सीएम धामी की […]
