रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस खेल प्रेम से उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में प्रतिष्ठित करने का हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यूपीएससी में मामूली अंतर से पीछे रह जाने वाले हज़ारों युवाओं के लिए “प्रतिभा सेतु पोर्टल” बनाकर उद्योग जगत में उन्हें लाखों रुपए पैकेज की नौकरी का मार्ग प्रशस्त करना प्रधानमंत्री के विजन के एक और आयाम दिखता है।
रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया, जो अमेरिका के औचित्यहीन टैरिफ लगाने के कारण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पार्षद मनोज जाटव, मंडल महामंत्री अक्कू जैन, नरेश जाटव, रानी आर्या, अजय मित्तल, विवेक बिरला, सविता, निखिल, लेखराज जाटव आदि उपस्थित रहे।
