सांसद भट्ट ने आपदाग्रस्त थराली एवं चेपड़ो का स्थलीय निरीक्षण किया

थराली।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार थराली, देवाल विकास खंडों में आई आपदा को गंभीरता से लें रही हैं। सांसद ने कहा की जोशीमठ , धराली की तर्ज पर थराली, देवाल के आपदा पीड़ितों को राहत दी जाएगी।
शनिवार को सांसद भट्ट ने आपदाग्रस्त थराली एवं चेपड़ो का स्थलीय निरीक्षण किया, उसके बाद सांसद ने तहसील कार्यालय स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पीड़ितों के साथ एक समीक्षा बैठक की बैठक में थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने सांसद को 22 अगस्त को आई आपदा के बाद किए गए बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद लोनिवि थराली के ईई रमेश चंद्र एवं एई जेके टम्टा ने आपदा के कारण खंड की 22 सड़कें बंद हो गई थी। जिनमें से 15 सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं। जबकि 7 सड़कें बंद पड़ी है।आरडब्लूड़ी के एई ने बताया कि उनके करीब 25 पुल बह गए हैं।जिस पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने रिपोर्ट को गलत बताते हुए कहा कि आपदा से कही अधिक पुलों को क्षति पहुंची हैं।
विधायक ने एसडीएम से कहा कि प्रत्येक पटवारियों से अपने, अपने क्षेत्र में पैदल रस्तों, पुलों को हुएं नुकसान की रिपोर्ट मंगवाई तब सही जानकारी सामने आएंगी। बैठक में बताया गया की आपदा के कारण जीजीआईसी, जीआईसी थराली,शिशु मंदिर थराली को खतरा उत्पन्न हो गया हैं। बिजली विभाग के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि आपदा के बाद 80 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर ली गई हैं।शेष मौसम अनुकूल रहा तों रविवार देर सांय तक बिजली बहाल कर दी जाएगी। पेयजल की काफी क्षति पहुंची है और पानी की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं, स्वास्थ्य विभाग के संबंध में थराली सीएचसी के प्रभारी डॉ.अमित टम्टा ने बताया कि सीएचसी भवन के पीछे काफी मलबा आ गया है, सुरक्षा की दृष्टि से चिकित्सालय जिला पंचायत के भवन में अस्थाई रूप से शिफ्ट किया गया है। सांसद ने चिकित्सा विभाग से आपदाग्रस्त गांवों में चिकित्सा टीमों को भेजने के निर्देश दिए। देवाल प्रमुख तेजपाल रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने देवाल की पिंडर घाटी,बलाण,सोल क्षेत्र,कुरूड़,पार्था आदि क्षेत्रों में सड़कों के टूटने से खाद्यान्न संकट होने की बात कही।
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विवेक पुरोहित एवं संतोष नेगी ने बताया कि 40 लेबरों को दुकानों एवं घरों में घुसे मलबे को हटाने में लगाय गया हैं।अब तक थराली एवं चेपड़ो में 15 दुकानों एवं 10 घरों से मलबा हटा लिया गया है।इस मौके पर नगर पंचायत थराली की अध्यक्ष सुनीता रावत ने आपदा पीड़ित थराली सोलर स्टेट लाईटें, लगवाने, पर्यावरण मित्रों की संख्या बढ़ने, घरों एवं दुकानों में घुसे मलबे को हटाने की मांग की।बैठक में आबादी क्षेत्रों एवं सड़क किनारे खतरनाक पेड़ों को कटवाने की मांग पर रेंजर मनोज देवराड़ी एवं फोरिस्टर खिमानंद खंडूड़ी ने कहा कि वन निगम को खतरनाक पेड़ों को काटने को कहा गया हैं। किंतु निगम द्वारा भुगतान की बात की जा रही हैं।जिस पर अप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने कहा आपदा के तहत बिर बनवा कर जिला प्रशासन को भेजें भुगतान कर दिया जाएगा।
इस दौरान आपदा पीड़ित जय सिंह बिष्ट ने बताया कि आपदा के दौरान उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया हैं, इसके बावजूद पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के द्वारा सड़क का मलबा उनके घर के ऊपर फेंका जा रहा है। इस मौके पर सांसद ने आपदा से निपटने के लिए प्रशासन के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री आपदा के बाद बचाव एवं राहत कार्यों पर नजरें बनाएं हुए हैं।सभी को धैर्य के साथ आपदा से निपटने का प्रयास करना चाहिए।इस मौके पर विधायक ने भी आपदा के बाद प्रशासन, विभिन्न सामाजिक संगठनों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों आपदा के बाद जिस तरह से बचाव एवं राहत कार्य किया वह बेहद सराहनीय है। इस मौके पर थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, पूर्व जेष्ठ प्रमुख जय सिंह बिष्ट,डीएवी कॉलेज देहरादून के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट,देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, नरेन्द्र बिष्ट आदि ने पीड़ितों की समस्याएं उठाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *