भाजपा ने बलिदान दिवस पर श्यामा प्रसाद को किया याद

पार्टी मुख्यालय में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

देहरादून । भाजपा ने अपने प्रेरणास्रोत एवं संस्थापक स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभाओं के माध्यम से याद किया है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि, स्व. मुखर्जी के बताए एक भारत श्रेष्ठ भारत के रास्ते पर हमारी सरकारें काम कर रही हैं। जिसकी बानगी है कश्मीर से धारा 370 हटाना, और आतंकवाद, नक्सलवाद का खात्मा करते हुए विकसित भारत का निर्माण करना।

पार्टी मुख्यालय में  भट्ट ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत अपने संबोधन में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, स्वर्गीय मुखर्जी का जीवन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहा है। उनके विचारों और सिद्धांतों को दिशा निर्देशों की तरह अपनाते हुए संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके बताए रास्ते और बौद्धिक ऊर्जा का परिणाम है कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बना है। वहीं हमारी सरकारें भी उनके जनकल्याण और शुचिता के सिद्धांतों को अपनाते हुए शानदार कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि डॉ. मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए, हम सबको उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसार करना है। उनके दिखाए रास्ते पर पार्टी और अपनी सरकारों को चलाते हुए गौरवशाली भारत का निर्माण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *