स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड की बड़ी सफलता,7 अवैध तमंचों के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर दबोचा।

देहरादून।   उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध हथियारों के विरुद्ध सघन अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड को बड़ी सफलता मिली है। कुमायूँ युनिट ने थाना गदरपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान आजाद अली पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम कनकता, थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। एसटीएफ ने इसे गदरपुर थाना क्षेत्र से 5 तमंचे 315 बोर और 2 तमंचे 12 बोर के साथ एक मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना (बिना नंबर) समेत पकड़ा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त काफी समय से उत्तर प्रदेश से हथियारों की सप्लाई कर रहा था और पूर्व में भी दो बार इसी मामले में जेल जा चुका है। एसटीएफ की इस कार्रवाई से अवैध हथियारों का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त हुआ है।एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक आरबी चमोला के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *