धामी सरकार के नाम एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान

उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन ने नया इतिहास रच दिया है। राज्य गठन के बाद पहली बार वर्ष 2025 में पूरे साल के दौरान पर्यटकों/तीर्थयात्रियों की संख्या 6 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह उपलब्धि राज्य के लिए पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास के क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर है।

आंकड़े जो सफलता की कहानी कहते हैं

पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में कुल
6 करोड़ 03 लाख 21 हजार 194 पर्यटक/तीर्थयात्री उत्तराखण्ड पहुंचे।
इनमें 1 लाख 92 हजार 533 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

जनपदवार प्रमुख आंकड़े

📍 हरिद्वार – 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक/तीर्थयात्री
📍 देहरादून – 67 लाख 35 हजार 071 सैलानी
📍 टिहरी – 53 लाख 29 हजार 759 सैलानी

पर्यटन को मिली नई गति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन को नई दिशा मिली है। एक ओर जहां पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया गया, वहीं पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए।

वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति, शीतकालीन यात्रा, चारधाम एवं अन्य पर्यटन स्थलों का विकास तथा उद्योग-अनुकूल वातावरण के चलते उत्तराखण्ड पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

शीतकालीन यात्रा से बढ़ा पर्यटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा आगमन के बाद राज्य में शीतकालीन यात्रा को विशेष प्रोत्साहन मिला है। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पर्यटक शीतकाल में भी उत्तराखण्ड पहुंचे, जिससे स्थानीय लोगों और युवाओं को सालभर रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *