आकाश एजुकेशन ने लॉन्च किया इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0, JEE की तैयारी को मिलेगा नया आयाम

देहरादून। आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नया परफॉर्मेंस आधारित अकादमिक सिस्टम जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और स्टेट सीईटी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए व्यवस्थित एवं व्यापक तैयारी का अवसर प्रदान करेगा। कंपनी के अनुसार, इनविक्टस 2.0 छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित 360 डिग्री तैयारी प्रणाली है। इसमें बेहतर क्लासरूम शिक्षण, स्टडी मटेरियल, किताबें, टेस्टिंग सिस्टम और मेंटरशिप पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत ऐस, अचीवर, एक्सेलेरेटर और एपेक्स नाम से चार विशेष बैच भी शुरू किए गए हैं।

लॉन्च के अवसर पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम को अनुभवी शिक्षकों ने तैयार किया है। इसमें पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री और टेस्टिंग प्रक्रिया को नए सिरे से विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनिंदा केंद्रों पर इसके शुरुआती परिणाम उत्साहजनक रहे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई व्यवस्था विद्यार्थियों को जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बिटसैट और विभिन्न राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी।

कंपनी के अनुसार, इस कार्यक्रम को पूरे देश में आकाश की सभी शाखाओं में लागू किया जाएगा। इसकी शुरुआत मौजूदा विद्यार्थियों से होगी, जिसके बाद नए विद्यार्थियों को भी इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा। अभिभावकों और विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए शाखाओं में ओरिएंटेशन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *