गौचर। साइबर क्राइम समाज में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के प्रचलन, महिला हिंसा और यातायात के संबंध में जन जागरूकता अभियान के तहत चमोली पुलिस द्वारा चौपाल कार्यक्रम रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गौचर में आयोजित किया गया।
जिसमें एसओजी प्रभारी चमोली नवनीत भंडारी, एसएसआई कर्णप्रयाग देवेंद्र पंत, एसआई महिला हेल्पलाइन प्रभारी नीता गुसांईं, एसआई मीना द्वारा उपस्थित लोगों को जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम संयुक्त रूप से एसओजी एवं पुलिस विभाग द्वारा आयोजित किया गया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, टैक्सी यूनियन के विक्रम भंडारी, ताजबर बिष्ट आशीष भंडारी, अनिल राणा चैतन्य बिष्ट आदि व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
