पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गौचर में कर्मचारी संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

 

गौचर ( प्रदीप लखेड़ा )

रविवार को आयोजित हुये कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात रामलीला मैदान में आयोजित सभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने आगामी 18 दिसंबर को कर्णप्रयाग में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर होने वाली हुंकार रैली को पूर्ण समर्थन देते हुये शतप्रतिशत भागीदारी देने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर फार्मेसी संघ के जिला मंत्री प्रदीप रावत, वीरेंद्र नेगी, सुभाष सती, देवेंद्र बर्त्वाल, प्रदीप रावत, भरत नेगी, सुधीर नेगी, महावीर जग्गी, मोहन कठैत, दिनेश फरस्वाण, आशीष नेगी आदि अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *