पूर्व मंत्री व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट जी ने दिया भूख हड़ताल में बैठे छात्रों को समर्थन

देहररादून। छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज में पिछले 4 दिन से छात्र भुख हड़ताल पर है मंगलवार को एक ओर अनशन पर बैठे छात्र की तबियत बिगड़ी जिसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया। हीरा सिंह बिष्ट जी ने दिया छात्रों को समर्थन आज श्याम को पूर्व मंत्री व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट जी ने छात्रों से मुलाकात करी व उनकी हर मांग को उनका अधिकार बताया कहा सरकार छात्र संघ चुनाव ना करवा के लोकतंत्र की हत्या कर रही छात्र संघ चुनाव महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का अधिकार होता है उनके साथ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर जी मौजूद थे भुख हड़ताल में बैठे छात्र नेता अंकित बिष्ट ने बताया लगातार 2 दिन से उनके 2 साथियों की तबियत बिगड़ी फिर भी सरकार ने कोई सुध नहीं ली मानो सरकार को छात्रों की कोई परवाह ही नही आज हमारे साथी अमन भटनागर की भी तबियत बिगड़ी जिसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया अनशन पर बैठे छात्र मनमोहन रावत, आकिब अहमद, ऋषभ मल्होत्रा, सुमित श्रीवास्तव,राहुल जग्गी, रितिक नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *