देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के स्वागत में निकाले जाने वाली रैली के दौरान हादसा हो गया। गैस के गुब्बारे फटने से शशांक रावत घायल हो गए। मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें कोरोनेशन अस्पताल लाए, जहां उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रैली में पहुंचे थे। इसी दौरान गैस का गुब्बारा फटने से घायल हो गए। हादसे के कारण रैली रद्द कर दी गई। दरअसल शशांक रावत के युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत जैसे ही ओपन जीप में चढ़े तो उसी दौरान जीप पर बंधे गुब्बारों में आग लग गई और जीप में चढ़े सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत आग की चपेट में आने से झुलस गए। आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भेजा गया।
Related Posts
IMA की पासिंग आउट परेड में देश को मिले 491 युवा सैन्य अफसर,14 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट्स भी रहे शामिल
- India Today Headlines team
- December 13, 2025
देहरादून। आईएमएस की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड शनिवार को बेहद जोश और उत्साह के माहौल […]
डीएम के मानवीय हस्तक्षेप से दो जरूरतमंद महिलाओं को मिली 1-1 लाख की आर्थिक सहायता
- India Today Headlines team
- March 13, 2026
देहरादून। जनपद में असहाय और जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के प्रति जिला प्रशासन लगातार संवेदनशीलता […]
धनोल्टी तहसील दिवस में उमड़ा जनसैलाब, विकास और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे छाए
- India Today Headlines team
- February 3, 2026
नई टिहरी। जनपद की पर्यटन नगरी धनोल्टी में आयोजित तहसील दिवस में आम जनता और […]
