देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के स्वागत में निकाले जाने वाली रैली के दौरान हादसा हो गया। गैस के गुब्बारे फटने से शशांक रावत घायल हो गए। मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें कोरोनेशन अस्पताल लाए, जहां उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रैली में पहुंचे थे। इसी दौरान गैस का गुब्बारा फटने से घायल हो गए। हादसे के कारण रैली रद्द कर दी गई। दरअसल शशांक रावत के युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत जैसे ही ओपन जीप में चढ़े तो उसी दौरान जीप पर बंधे गुब्बारों में आग लग गई और जीप में चढ़े सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत आग की चपेट में आने से झुलस गए। आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भेजा गया।
Related Posts
गुलदार का आतंक : प्रशासन ने लगाया नाइट कर्फ्यू, जानें और क्या रहेंगे बंद
- India Today Headlines team
- February 6, 2024
श्रीनगर। पौड़ी के श्रीनगर में गुलदार की दहशत के बीच जिलाधिकारी आशीष चौहान ने खिर्सू ब्लॉक […]
टिहरी में फ्लोटिंग हट्स से गंगा में गंदगी डालने के मामले में सुनवाई
- India Today Headlines team
- December 28, 2023
हाईकोर्ट ने मांगी लैब रिपोर्ट नैनीताल। टिहरी में भागीरथी नदी में फ्लोटिंग हट्स और रेस्टोरेंटों […]
सर्विस: हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हवाई सेवा हो रही उपलब्ध…
- India Today Team
- May 24, 2024
सिखों के पावन धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए […]
