गौचर। मेले के समापन समारोह में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि विधायक लखपत बुटोला ने पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
फुटबॉल प्रतियोगिता में वार्ड संख्या छह गौचर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 61 हजार रुपये की धनराशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं वार्ड संख्या चार गौचर की टीम उपविजेता रही, जिसे 51 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। विजेता टीम को 61 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि श्रीनगर की टीम उपविजेता रही। उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला पंचायत सदस्य जाख वार्ड रेखा बिष्ट, जगदीश कनवासी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमल रावत, उमराव सिंह, हरीश नयाल, कर्णप्रयाग नगर पालिका सभासद रीना रावत, सीमा देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, किशन बर्त्वाल, अजय किशोर भंडारी, राजेंद्र सिंह नेगी, शिवलाल भारती, जीत सिंह बिष्ट, गजपाल सिंह नेगी, मंजू खत्री और मनोज नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा कर्णप्रयाग तहसीलदार सुधा डोभाल, मुकेश कुमार, विनीता भट्ट, आरके पंवार सहित मेला आयोजन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर मेला अधिकारी अलकेश नौडियाल ने मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन, पर्यावरण मित्रों एवं नगर पालिका सहित संबंधित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
