Your Website Description

धामी से मिले भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधिमंडल, स्थापना दिवस की दी जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया और स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया।

मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर संस्था के सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में संस्था की अहम भूमिका है। इस अवसर पर प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला ने संस्था की गतिविधियों, हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट और युवा आपदा मित्र कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था के कई पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *