शिविर में 28 युवाओं ने किया रक्तदान
देहरादून। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में यूथ रेडक्रास कमेटी की और से रायपुर स्थित समर्पित संस्था विकसित जीवन के प्रांगण में महंत इंदिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह में कुल 28 ग्रामीण युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर यूथ रेडक्रास के अनिल वर्मा को विकसित जीवन-रक्त भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।
साथ ही डॉ. एम एस अंसारी, कल्पना बिष्ट, मोहन सिंह खत्री, विकास कुमार व मेजर प्रेमलता वर्मा को विकसित जीवन सम्मान से नवाजा गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन डॉ. एमएस अंसारी, विशिष्ट अतिथियों राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सचिव कल्पना बिष्ट, यूथ रेडक्रास के डॉ. अनिल वर्मा, मैनेजिंग कमेटी सदस्य व समाजसेवी मोहन सिंह खत्री, सदस्य एवं ट्रैवल पैराडाइज प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार, मेजर प्रेमलता वर्मा, ब्लड बैंक समन्वयक मोहित चावला, शिविर अध्यक्ष व विकसित जीवन संस्था के निदेशक आकाश थॉमस व केंद्र प्रभारी नवीन सहोत्रा ने फीता काट कर किया।
इस मौके पर संस्था के निदेशक आकाश थॉमस, प्रभारी नवीन सहोत्रा, ब्लड बैंक मेडिकल ऑफिसर अपूर्वा भट्टाचार्जी, को-आर्डिनेटर मोहित चावला को शाल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।
रेडक्रॉस के डॉ. अनिल वर्मा को विकसित जीवन-रक्त भूषण अवार्ड
