कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी मन की बात, बोले- हर एपिसोड देता है सामाजिक कार्यों की प्रेरणा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा के विजय कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 90 पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना।मंत्री ने कहा कि मन की बात का प्रत्येक एपिसोड सामाजिक कार्यों की प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने इस बार पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्त समाज, पौष्टिक आहार, मोरिंगा और मिलेट्स के लाभों पर बात की।

पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लेख किया और उत्तराखंड का जिक्र करते हुए बताया कि जनगणना की शुरुआत चमोली के माणा गांव से हुई। उन्होंने उत्तरकाशी के बगोरी गांव के होम-स्टे संचालक द्वारा डिजिटल जनगणना में भाग लेने की सराहना की।पीएम ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उल्लेख कर वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुनीता सिरोही, हेमंत जोशी, आनंद सिंह गुसाईं सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SJVN

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *